news-details

लखना पीएचसी में जन आरोग्य मेले का आयोजन, 24 मरीजों को मिली दवा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा के लखना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में लखना, बकेवर और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।चिकित्साधिकारी डॉ. संजय आनंद ने 24 मरीजों को जांच के बाद दवाएं उपलब्ध कराईं। मरीजों में खांसी, जुकाम, बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द, डायरिया और खुजली जैसी समस्याएं सामने आईं, जिनका उपचार किया गया।इस दौरान अस्पताल में एएनएम द्वारा 14 वर्ष की किशोरियों का टीकाकरण भी किया गया। आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से पहुंची किशोरियों को जरूरी टीके लगाए गए।डॉ. संजय आनंद ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए जागरूक किया। उन्होंने लोगों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, तेज धूप और लू से बचने की सलाह दी। साथ ही बिना सिर ढके घर से बाहर न निकलने और हल्का भोजन करने को कहा।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रत्येक रविवार को पीएचसी स्तर पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को आसानी से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और बीमारियों की समय पर पहचान कर इलाज करना है।