news-details

लकड़ी व्यवसायी से मारपीट

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के हथकिला चौराहे पर लकड़ी व्यवसायी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है।वेसनी हथकिला निवासी लकड़ी व्यवसायी मनीष कुमार ने कोतवाली में शिकायत देकर आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लेन-देन को लेकर कहासुनी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।