news-details

लक्ष्मीपुर प्रीमियर लीग की मशाल दौड़ में उमड़ा उत्साह

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो  कुशीनगर। ग्राम सभा लक्ष्मीपुर में आयोजित लक्ष्मीपुर प्रीमियर लीग (एलपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर शनिवार को भव्य मशाल दौड़ निकाली गई। मशाल दौड़ में बड़ी संख्या में युवा, खिलाड़ी और ग्रामीण शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में खेल भावना और उत्साह का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोतीचक कुशीनगर मेंहदी हसन शामिल हुए। उन्होंने मशाल दौड़ में भाग लेकर खिलाड़ियों और युवाओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, एकता और सकारात्मक दिशा देने का माध्यम है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को निखारने का कार्य कर रही हैं।मशाल दौड़ गांव की प्रमुख सड़कों से होकर निकली, जहां ग्रामीणों ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। हाथों में मशाल लिए युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह दिखाई दिया।आयोजकों ने बताया कि लक्ष्मीपुर प्रीमियर लीग का आयोजन AZLAN SPORTS MANAGEMENT COMPANY के तत्वावधान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना है। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमें हिस्सा ले रही हैं।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की।