news-details

लेदर फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग, लाखों का नुकसान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। जाजमऊ स्थित एक लेदर फैक्ट्री में शनिवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग फैक्ट्री के स्प्रे विभाग में भड़की और देखते ही देखते पूरे हिस्से में फैल गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।घटना वीआईपी रोड स्थित 150 फीट रोड पर स्थित हिमालय टेनर्स फैक्ट्री की है। फैक्ट्री मालिक मोहम्मद अनवर के अनुसार, दूसरे तल पर बने स्प्रे विभाग में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और सभी सुरक्षित बाहर निकल आए।कर्मचारियों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलने पर जाजमऊ पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे के अभियान के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया।आग से स्प्रे विभाग में रखा चमड़ा, केमिकल और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। फैक्ट्री प्रबंधन ने लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है।फायर अधिकारी राहुल नंदन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट आग का कारण प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं कार्यवाहक थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।