news-details

लेसा जेई पर कनेक्शन के बदले 2 लाख मांगने का आरोप

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। लेसा के सरोसा पावर हाउस में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) ऋषिनाथ गोस्वामी पर बिजली कनेक्शन देने के एवज में 2 लाख रुपए मांगने का आरोप लगा है। मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिजली विभाग ने जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में एक उपभोक्ता और जेई के बीच नए बिजली कनेक्शन को लेकर बातचीत दिखाई दे रही है, जिसमें धनराशि की मांग का आरोप लगाया गया है। हालांकि वीडियो की सत्यता और उसमें दिख रहे तथ्यों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों ने जांच समिति गठित कर दी है। समिति को वायरल वीडियो की जांच करने के साथ पूरे प्रकरण की रिपोर्ट जल्द सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विभागीय टीम पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।