news-details

लालपुर ग्राम सभा के दलेल का पुरवा में जर्जर सड़क, ग्रामीण परेशान

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS विकासखंड बाजार के अंतर्गत लालपुर ग्राम सभा के दलेल का पुरवा गांव में मुख्य मार्ग की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। करीब 50 घरों की इस बस्ती में सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे ग्रामीणों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।इन गड्ढों के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सुबह के समय स्कूली वाहन भी कई बार इन गड्ढों में फंस जाते हैं, जिससे बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है।ग्रामीणों के अनुसार यह रास्ता कई महत्वपूर्ण स्थानों से होकर गुजरता है, जिसमें हनुमान मंदिर, रामजग विश्वकर्मा का घर, गया प्रसाद का घर, राजेश मौर्य का घर और आगे दुर्गा माता मंदिर तक का मार्ग शामिल है। यह सड़क पिछले तीन से चार वर्षों से खराब स्थिति में है।स्थानीय ग्रामीणों रामचंद्र विश्वकर्मा, राम जग विश्वकर्मा, राजेश मौर्या, सुनील कुमार, फुलमाता देवी और सुमन ने बताया कि उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।इस मामले पर ग्राम सभा प्रधान शेर अली ने बताया कि सड़क निर्माण का प्रस्ताव भेजा जा चुका है और जैसे ही मंजूरी मिलेगी, निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।