news-details

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, 21 विभूतियों को मिला ‘अहिल्याबाई सम्मान’

You can share this post!

 

लखनऊ। स्वर्ण जयंती स्मृति विहार, इंदिरा नगर में दिशा प्रगति फाउंडेशन द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मीना भारती, विक्रम बिष्ट और कवि मुकेश आनंद उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया।पर्यावरण संदेश देते हुए कवि मुकेश आनंद द्वारा “एक पेड़ अहिल्याबाई के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर अहिल्याबाई होलकर के जीवन और उनके सामाजिक मूल्यों पर प्रकाश डाला गया, जिसमें “प्रजा का कल्याण ही राजा का धर्म है” जैसे विचार प्रमुख रूप से साझा किए गए।सांस्कृतिक संध्या में शशि गुप्ता, सुधा द्विवेदी, चंदा मिश्रा और प्रतिभा मिश्रा द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए, जबकि नेर्या श्रीवास्तव और आर्या ने नृत्य प्रस्तुति दी। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे महत्व श्रीवास्तव ने भगवान शिव का स्वरूप धारण कर सभी का मन मोह लिया।कला प्रतियोगिता में कुमार राजवर्धन ने प्रथम, रेयांश ने द्वितीय और नेर्या श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 21 विभूतियों को ‘अहिल्याबाई सम्मान’ से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के सफल संचालन में विवेक कुमार, संजना, प्रीति श्रीवास्तव, वैशाली, अनन्या और स्नेहा सहित एनजीओ टीम का विशेष योगदान रहा।अंत में संस्थापिका संध्या रावत ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया।