news-details

लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कल्याणपुर थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंद्रजीत उर्फ छोटू भदोरिया पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में आरोप दर्ज है। पुलिस के अनुसार, यह मामला वर्ष 2017 का है, जिसमें आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट (NBW) जारी किया गया था।जानकारी के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ अदालत द्वारा कुर्की के आदेश भी जारी किए गए थे, लेकिन वह लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। पुलिस का कहना है कि आरोपी लगातार अपने प्रभाव और रसूख का इस्तेमाल कर कार्रवाई से बचता रहा।इस मामले में यह भी बताया गया कि आरोपी पर पीड़िता पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के आरोप भी लगे हैं, जिसकी शिकायत न्यायालय में की गई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इंद्रजीत उर्फ छोटू भदोरिया पर अन्य कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। इसके अलावा वह एक अन्य गंभीर मामले में भी विवेचना के दायरे में है, जो थाना बिठूर क्षेत्र से संबंधित बताया जा रहा है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों की गहनता से पड़ताल की जा रही है।