news-details

खड़गे के बयान के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और सवाल पूछने वाले युवक की पिटाई के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गौरीगंज स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। जिला महामंत्री विषुव मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खड़गे का पुतला फूंककर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। विषुव मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री के परिवार पर टिप्पणी और सवाल पूछने वाले युवाओं के साथ कथित हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शन में शिवम मिश्र, धैर्य द्विवेदी, अनुराग सिंह समेत बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।