news-details

खुदाई में मिला शिवलिंगनुमा अवशेष

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया
जिले के कुदरकोट थाना क्षेत्र के हिंगा गांव में बुधवार को खुदाई के दौरान एक प्राचीन शिवलिंगनुमा अवशेष मिलने से क्षेत्र में आस्था का माहौल बन गया। यह अवशेष गांव निवासी पप्पू के घर के सामने खुदाई के दौरान मिला, जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु जुट गए।अवशेष मिलने की सूचना फैलते ही ग्रामीणों ने मौके पर पूजा-अर्चना शुरू कर दी और पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा। लोगों ने इसे धार्मिक आस्था से जोड़ते हुए एक दिव्य संकेत बताया।स्थानीय लोगों के अनुसार यह स्थल प्रसिद्ध लगलेश्वर महादेव मंदिर के निकट है, जिसका संबंध द्वापर काल से बताया जाता है और इसे लगभग 5000 वर्ष पुराना माना जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी प्राचीन अवशेष मिलते रहे हैं, जिससे इसकी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता और बढ़ जाती है।फिलहाल इस अवशेष की प्राचीनता और वास्तविक ऐतिहासिक महत्व की पुष्टि पुरातत्व विभाग की जांच के बाद ही हो सकेगी। तब तक ग्रामीणों ने इसे श्रद्धा के साथ सुरक्षित रखकर पूजा-पाठ जारी रखा है।