news-details

खेल दिवस पर जूनियर बालक-बालिकाओं ने दिखाया दमखम

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो

कुशीनगर। राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित वृहद खेल एवं फिटनेस गतिविधियों के तहत 31 अगस्त 2026 को स्पोर्ट्स स्टेडियम, कुशीनगर में जूनियर बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 10 बजे धनंजय कुमार पाण्डेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।प्रतियोगिता में विभिन्न आयु एवं भार वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और जुझारूपन का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना विकसित करने के साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना रहा।प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को धनंजय कुमार पाण्डेय ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का प्रभावी साधन भी है।इस दौरान हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जीवन और देश के लिए उनके योगदान को याद किया गया। खिलाड़ियों से उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका पंकज शर्मा, राजेश गुप्ता, विष्णु, अनित मिश्रा, दीप और धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने निभाई। इस अवसर पर ममता भारती, सूरज कुमार, राजेन्द्र सिंह राजू, पंकज कुमार यादव, दुर्गावती, कुमकुम, नीरज सिंह सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।