
Pardarshi Vikas News Etawah
करणी सेना (राष्ट्रीय) ने संगठन विस्तार के तहत इटावा जनपद के लिए नई नियुक्ति की घोषणा की है। जसवंतनगर के मोहल्ला कोठी कैस्त निवासी रवि सिंह तोमर को संगठन का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह चौहान की संस्तुति पर की गई है।
संगठन द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि रवि सिंह तोमर को समाज के प्रति सक्रिय योगदान, सहयोगी स्वभाव और सामाजिक कार्यों में निरंतर भागीदारी को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में इटावा जनपद में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं का विस्तार होगा।
प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने कहा कि नव नियुक्त जिला अध्यक्ष संगठन की मूल भावनाओं और सिद्धांतों का सम्मान करते हुए अपने दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा भी जताई।
रवि सिंह तोमर की नियुक्ति पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र सिंह उर्फ शीलू तोमर, अजय चौहान, मोनू दुबे, रमन तोमर, शैलेंद्र तोमर और प्रताप तोमर सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी।
संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि नई नियुक्ति से जिले में सामाजिक गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यों को गति मिलेगी।