
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। बिल्हौर क्षेत्र के ककवन थाना अंतर्गत लोधन पुरवा गांव में रविवार सुबह करंट लगने से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई।मृतका फूलमती घर में पंखे का प्लग निकाल रही थीं, तभी अचानक बिजली की चपेट में आ गईं और मौके पर बेहोश होकर गिर गईं। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।