news-details

कर्मचारियों ने सामूहिक शिकायत पत्र देकर चेयरमैन-सचिव (मिशन )पर लगाए आरोप

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Mahoba

चर्च ऑफ क्राइस्ट कुलपहाड़ (मिशन) में कार्यरत करीब  दो दर्जन चौकीदार कर्मचारियों ने थाना समाधान दिवस में सामूहिक रूप से शिकायत पत्र देकर चेयरमैन व सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि संस्था में आंतरिक विवाद के चलते उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है और काम से निकालने की धमकी दी जा रही है।
शिकायत में यह भी आरोप है कि चेयरमैन और सचिव द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उन्हें रोजगार से वंचित होने से बचाया जाए।
इस संबंध में थाना समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई गई है।