news-details

कन्या पूजन में पर्यावरण संरक्षण का संदेश

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर नमामि गंगे की ओर से कन्या पूजन के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अमर शहीद संतोष कुमार कपूरिया युवा सांस्कृतिक समिति, गढ़वासी टोला के दुर्गा पूजा पंडाल में दुर्गा स्वरूपा कन्याओं को खिलौनों और प्लास्टिक की वस्तुओं के बजाय पौधे उपहार में दिए गए। इस पहल के जरिए लोगों को प्रकृति से जुड़ने और हरियाली बचाने के लिए प्रेरित किया गया।नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने नागरिकों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करने, बाजार जाते समय कपड़े या जूट के थैले अपनाने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।राजेश शुक्ला ने बताया कि पौधे जीवन, विकास और हरियाली के प्रतीक हैं। बचपन से ही बच्चों को पौधों से जोड़ने पर उनमें प्रकृति के प्रति प्रेम और संरक्षण की भावना विकसित होगी। बड़े होकर यही पौधे वृक्ष बनेंगे और लोगों को स्वच्छ हवा व छाया देंगे।कार्यक्रम में विजय कपूरिया, रामेश्वर कपूरिया, पूनम शुक्ला, विनय कपूरिया, सूर्यांशु शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।