news-details

कन्या भोज भंडारे का किया गया आयोजन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बबेरू /बाँदा 
ओरन नगर के प्रसिद्ध बजरंगबली मंदिर में अखंड रामायण, राम नाम कीर्तन व विशाल कन्या भंडारे का आयोजन किया गया।ओरन कस्बे के अतर्रा रोड स्थित प्रसिद्ध बजरंगबली मंदिर में एक दिवसीय अखंड रामायण एवं रामनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त एकत्रित होकर मन्दिर परिसर में अखंड कीर्तन रामायण का आयोजन किया। कार्यक्रम उपरांत विशाल कन्या भंडारे का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें आसपास के क्षेत्र कन्याओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद चखा।  इस दौरान आयोजक बिनय शिवहरे,पवन शिवहरे,बिल्लू शिवहरे, दीपू शिवहरे,पुजारी सोहनलाल सैनी, दयानंद शिवहरे,सौरभ शिवहरे, रमेशचंद्र,राकेश शिवहरे, उज्ज्वल शिवहरे,पारस, व भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।