news-details

कमल दोहरे को लेकर चर्चा तेज

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  औरैया। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच औरैया में संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रशासक कमल दोहरे का नाम भी समर्थकों के बीच चर्चा में है। उनके समर्थक उन्हें विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि जिला पंचायत की जिम्मेदारी संभालने के दौरान कमल दोहरे ने विकास कार्यों और जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर सक्रियता दिखाई है। फरियाद लेकर पहुंचने वाले लोगों की समस्याएं सुनने और संबंधित अधिकारियों से बात कर समाधान का प्रयास करने की उनकी कार्यशैली भी चर्चा में है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली, पेयजल, जल निकासी और प्रकाश व्यवस्था जैसे बुनियादी मुद्दों पर उनकी सक्रियता का दावा समर्थकों की ओर से किया जा रहा है। समर्थक उनके सहज व्यवहार और जनसंपर्क को भी उनकी पहचान बताते हैं। इसी बीच समर्थकों के बीच ‘कमल दोहरे अबकी बार’ का नारा सुनाई देने लगा है। हालांकि, विधानसभा चुनाव में उनकी उम्मीदवारी को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पार्टी नेतृत्व के निर्णय और आगामी राजनीतिक समीकरणों के बाद ही उनकी चुनावी भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल उनके नाम को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।