news-details

कमजोर बच्चों के लिए कैच-अप अभियान शुरू

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। परिषदीय विद्यालयों में कमजोर बच्चों का सीखने का स्तर सुधारने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने कैच-अप अभियान शुरू किया है। शनिवार को मासिक समीक्षा बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार ने शिक्षकों को अभियान की जानकारी दी। इसके तहत विद्यार्थियों का आकलन कर उन्हें तीन समूहों में बांटा जाएगा। प्रत्येक विद्यालय में कैच-अप रजिस्टर रखकर बच्चों की प्रगति दर्ज की जाएगी। हर शनिवार मध्यम और निम्न स्तर के विद्यार्थियों के लिए विशेष शिक्षण सत्र आयोजित होंगे। उद्देश्य है कि बच्चों की शैक्षिक कमजोरियां दूर हों और कोई भी विद्यार्थी सीखने में पीछे न रहे।