
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।
कम्पोजिट विद्यालय भेलाईकला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर एक दिन पूर्व विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानाध्यापक धीरेन्द्र प्रताप सिंह एवं शिक्षिका रजिया बानो के निर्देशन में 20 बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन पर आधारित निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। शिक्षिकाओं शशि कुमारी सिंह, प्राची श्रीवास्तव, सरिता सिंह एवं सुचित्रा सती ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा की आकर्षक झांकी सजाई। प्रधानाध्यापक ने बच्चों को श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और उनके जीवन संदेश की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अधर्म का नाश कर सत्य, धर्म, प्रेम और शांति का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रभावती-अनुचर का योगदान भी सराहनीय रहा।