news-details

कलश यात्रा के बाद अब तिरंगा यात्रा की तैयारी में भाजपा

You can share this post!

पूर्व विधायक मटियारी के नेतृत्व में भाजपा की तिरंगा यात्रा
राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश देने की कोशिश

 



संजीव भारती
पारदर्शी विकास न्यूज़  लखनऊ।
प्रदेश की राजनीति में अपने कदम और मजबूत करने और विरोधियों से लडने के लिए भाजपा ने दो बड़े कार्यक्रम शुरू किए हैं।संत रविदास  कलश यात्रा के बाद भारतीय जनता पार्टी तिरंगा यात्राएं निकाल रही है। दलित बस्तियों में पैठ बढ़ाने के लिए भाजपा ने संत शिरोमणि रविदास की कर्मभूमि और जन्मभूमि से संत रविदास कलश यात्रा निकाली है।इस यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी ने हर जिले में संयोजक बनाए हैं। पार्टी के जिला अध्यक्ष हर जिले में इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं।सूत्रों का कहना है कि भाजपा इस यात्रा के माध्यम से चमार और रविदास समाज के वोट बैंक में सेंध लगाना चाहती है अभी तक के अधिकांश कार्यक्रमों में दलित समाज के लोगों की अपेक्षित भागीदारी नहीं हुई है। भदोही को दुबारा संत रविदास नगर जिले का नाम देने की चर्चा हर जगह दलित बस्तियों में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के साथ पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती के बयान पर भी चर्चा हो रही है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत सोमवार को जामो मंडल में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन ने भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के जयघोष के साथ पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग शामिल हुए।तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा जामो मंडल की ओर से किया गया। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश मिश्र ‘मटियारी’ मौजूद रहे। उनके साथ पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह और जामो मंडल अध्यक्ष मनोज पासी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक होने के साथ ही देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता का संदेश देता है।कार्यक्रम में अजय द्विवेदी, पंकज सिंह, राजदेव तिवारी और विजय द्विवेदी सहित तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा में युवाओं और स्थानीय लोगों की भी अच्छी भागीदारी देखने को मिली। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश मिश्र ‘मटियारी’ ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जामो की जनता और भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के बलिदान की बदौलत देश आज स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहा है। राष्ट्रीय ध्वज हमें उन वीरों के त्याग और संघर्ष की याद दिलाता है। प्रत्येक नागरिक को तिरंगे का सम्मान करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।भाजपा नेताओं ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार जताया। यात्रा के समापन पर देश की एकता, अखंडता और समृद्धि का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का समापन ‘जय हिंद’ और ‘जय भारत’ के उद्घोष के साथ हुआ।

 

आज भी प्रासंगिक है संत शिरोमणि रविदास का संदेश:मटियारी
भाजपा गौरीगंज ग्रामीण मंडल की ओर से संत शिरोमणि गुरु रविदास की कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पार्टी पदा धि का री और कार्यकर्ता शामिल हुए। संभुई, पड़री समेत कई गांवों से होकर निकली यात्रा में लोगों को सामाजिक भेदभाव समाप्त कर समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। आयोजकों ने कहा कि संत रविदास ने समाज में समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी सामाजिक एकता के लिए प्रासंगिक हैं। लोगों से उनके विचारों को अपनाने और समाज में समरसता बनाए रखने का आह्वान किया गया। यात्रा में शामिल लोगों ने मिलकर समाज में भेदभाव की भावना को समाप्त करने का संदेश दिया।कार्यक्रम में पूर्व विधायक चंद्र प्रकाशमिश्र मटियारी, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अजय सिंह गौर, जिला मंत्री संतोष द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष संजय सिंह और सोनू तिवारी आदि मौजूद रहे।