news-details

कला मंच संस्था ने चलाया पौधारोपण एवं जागरूकता अभियान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कला मंच संस्था कानपुर दक्षिण द्वारा सचिव पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने कानपुर दक्षिण स्थित एक पार्क में बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ पौधारोपण किया तथा आसपास के क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को तुलसी के पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।इस अवसर पर सचिव पीयूष मिश्रा ने बताया कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत कला मंच संस्था द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति वृक्षारोपण एवं जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि यह अभियान कानपुर नगर में संस्था के संस्थापक अभय मिश्रा एवं महासचिव प्रभा मिश्रा के नेतृत्व में निरंतर संचालित किया जाएगा।कार्यकारिणी सदस्य सत्यप्रकाश तिवारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति सजग होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।वहीं संस्था के बाल सदस्य परमेश मिश्रा ने हाथों में स्लोगन लिखे पर्चे के साथ लोगों को संदेश देते हुए कहा, “पेड़ लगाओ, पृथ्वी बचाओ।”कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।