news-details

कला केवल मनोरंजन नहीं, लोक कल्याण का माध्यम

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि कला, संस्कृति और संस्कारों के समन्वय से नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाया जा सकता है। कला केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि लोक कल्याण और सामाजिक एकता का माध्यम है। शनिवार को सेपिएन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि अयोध्या के श्रीराम मंदिर में स्थापित प्रतिमा के लिए उन्होंने रेखाचित्र तैयार किया था। इस दौरान अजय विश्वकर्मा सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।