news-details

कक्षा 8 की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की एसडीएम

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, गौरीगंज की कक्षा आठ की छात्रा अंशिका को एक दिन के लिए उप जिलाधिकारी गौरीगंज बनाया गया। जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर आयोजित इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने का कौशल विकसित करना है।एक दिन की एसडीएम बनीं अंशिका ने उप जिलाधिकारी कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व संबंधी कार्यों, प्रशासनिक प्रक्रियाओं और पत्रावलियों के रखरखाव की जानकारी भी प्राप्त की। साथ ही राजस्व मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने और कार्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने पर जोर दिया।इस पहल के माध्यम से छात्रा को प्रशासनिक जिम्मेदारियों और जनसेवा की कार्यप्रणाली समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और छात्राएं उपस्थित रहीं।