
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कचहरी रोड पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब कचहरी मार्ग पर टेंपो और ई-रिक्शा की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। साथ ही वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था भी लागू कर दी गई है।पुलिस ने चेतना चौराहा, आरओ प्लांट, मधुवन तिराहा और भार्गव हॉस्पिटल के पास बैरिकेडिंग लगाई है। इन प्वाइंट्स से आगे ऑटो और ई-रिक्शा को जाने की अनुमति नहीं होगी। चेतना चौराहे से मधुवन तिराहे तक वन-वे ट्रैफिक लागू किया गया है, जबकि मधुवन तिराहे से कचहरी आने वाले चारपहिया वाहनों को वीआईपी रोड की ओर डायवर्ट किया गया है।इसके अलावा नई पार्किंग व्यवस्था भी लागू की गई है। अब कचहरी रोड और वीआईपी रोड पर सफेद लाइन के अंदर ही वाहन खड़े करने होंगे। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।