news-details

कच्ची दीवार गिरने से सात वर्षीय मासूम की मौत

You can share this post!


पारदर्शी विकास ब्यूरो | अमेठी/शुकुलबाजार। शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात बारिश के बीच कच्ची मिट्टी की दीवार अचानक गिरने से सात वर्षीय मासूम बच्ची की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे के समय पास में सो रहे बच्ची के दादा बाल-बाल बच गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।ग्राम सभा फुंदनपुर के पूरे बख्तावर निवासी जियालाल की सात वर्षीय बेटी कोमल सोमवार रात घर में सो रही थी। इसी दौरान बारिश के बीच अचानक कच्ची मिट्टी की दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। तेज आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में मलबा हटाकर बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।परिजनों के मुताबिक कोमल का एक बड़ा भाई जगदम्बा है। करीब एक सप्ताह पहले ही परिवार में नवजात बच्चे का जन्म हुआ है। हादसे के समय बच्ची की मां चांदनी नवजात बच्चे के साथ अपने मायके में थीं। वहीं पिता मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।घटना की सूचना मिलते ही शुकुल बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।मासूम की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।