
पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए लाभार्थियों का चयन 3 नवंबर को ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया अपराह्न चार बजे कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न होगी।उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य से अधिक टोकन बुकिंग होने के कारण आवेदकों का चयन ई-लॉटरी से किया जाएगा। इसमें सुपर सीडर, पावर टिलर, कल्टीवेटर, आलू खुदाई मशीन, क्रॉप रीपर और अन्य कृषि यंत्रों के लिए आवेदन करने वाले किसान शामिल हैं।उन्होंने सभी आवेदकों से निर्धारित समय पर कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुपस्थित आवेदकों की गैरमौजूदगी में भी ई-लॉटरी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और चयन परिणाम उन्हें मान्य होगा।