news-details

कृषि विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। जिलाधिकारी संजय चौहान ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।डीएम ने एकेडमिक ब्लॉक, लाइब्रेरी, छात्रावास, कैंटीन सहित विभिन्न भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से निर्माण की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि कार्य प्रगति पर है और निर्धारित समयसीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में लगी श्रमशक्ति तत्काल बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि काम में तेजी लाई जा सके। उन्होंने महत्वपूर्ण भवनों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने को कहा। साथ ही निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करने की हिदायत दी।डीएम ने निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण सामग्री का प्रयोग और समय-समय पर मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला से गुणवत्ता परीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य की नियमित निगरानी और गुणवत्ता जांच सुनिश्चित करने को कहा।निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय परिसर की जल निकासी व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। डीएम ने समुचित नाली निर्माण कर प्रभावी जल निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जलभराव की समस्या न होउन्होंने कार्यदायी संस्था और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए निर्धारित समयसीमा में परियोजना पूरी करने को कहा। निरीक्षण के दौरान सीडीओ सहित संबंधित अधिकारी और अभियंता मौजूद रहे।