news-details

कृषि विश्वविद्यालय की जमीनों से हटेंगे अवैध कब्जे, बनेगी टास्क फोर्स

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज ने अपनी सैकड़ों बीघा बेशकीमती जमीनों पर हुए अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष टास्क फोर्स गठित करने का फैसला लिया है।कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने संपत्ति विभाग से विश्वविद्यालय की उन सभी जमीनों का पूरा विवरण मांगा है, जिन पर अवैध कब्जे किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।विश्वविद्यालय की कई जमीनें गांवों और कस्बों में खाली पड़ी हैं। कुछ स्थानों पर बाउंड्रीवाल कर सुरक्षा की गई है, लेकिन कई जगह जमीनों की घेराबंदी नहीं हो सकी। इसी का फायदा उठाकर लोगों ने कब्जा जमा लिया है।कस्बाई क्षेत्रों में विश्वविद्यालय की जमीन पर दुकानें बनाकर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जबकि ग्रामीण इलाकों में मकान बनाकर कब्जे किए गए हैं। इससे विश्वविद्यालय की संपत्तियां लगातार प्रभावित हो रही हैं।कुलपति ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद टीम मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन करेगी और अवैध कब्जों को हटाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। पिछले महीने इटौंजा गांव में विश्वविद्यालय की भूमि पर कब्जे के प्रयास को प्रशासन ने रुकवा दिया था। अब व्यापक अभियान चलाने की तैयारी है।