news-details

कुष्ठ आश्रम में लॉयंस क्लब ने कराया विशाल भंडारा

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  वाराणसी। लॉयंस क्लब वाराणसी डिस्ट्रिक्ट 321ई की ओर से सेवा सप्ताह के सातवें दिन संकट मोचन स्थित कुष्ठ आश्रम परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम लॉयंस क्लब के अध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान आश्रम में रहने वाले कुष्ठ रोगियों को भोजन और जरूरत की सामग्री वितरित की गई।भंडारे में पूड़ी-सब्जी, मिठाई, केला, सेब, लाई और चना सहित अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सेवा और उनके बीच सहयोग की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लॉयंस मनोज मोहले और सम्मानित अतिथि लॉयंस सुधीर चौरसिया मौजूद रहे।अध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह ने सेवा सप्ताह के तहत किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में लॉयंस अरविंद कुमार और लॉयंस विनोद अग्रहरी सहित क्लब के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान लोगों ने सेवा कार्य में सहयोग किया और जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित की।