news-details

कोषागार  में विशेष शिविर का आयोजन

You can share this post!

 105 पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र किए गए ऑनलाइन


अमेठी।सोमवार को शासन की मंशा के अनुरूप पेंशनरों को सुगम एवं सुलभ सेवाएं उपलब्ध कराने तथा उनके जीवन प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) ऑनलाइन कराने के उद्देश्य से  कोषागार कार्यालय, अमेठी में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कोषागार कर्मचारियों ने पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन कराने की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान किया। इस दौरान कुल 105 पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र सफलतापूर्वक ऑनलाइन किए गए।शिविर का संचालन प्रभारी सहायक कोषाधिकारी कुलदीप राजवंशी, कोषागार लेखाकार कृष्ण मोहन तथा कोषागार के अन्य कार्मिकों के सहयोग से किया गया। कर्मचारियों ने पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन कराने की प्रक्रिया में सहायता प्रदान करते हुए निर्धारित कार्यों को सुचारु रूप से संपन्न कराया।इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी रामेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी पेंशन का भुगतान निर्बाध रूप से जारी रहे, इसके लिए कोषागार स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पेंशनरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन कराने के लिए आवश्यक सहयोग भी उपलब्ध कराया जा रहा है।उन्होंने सभी पेंशनरों से अपील की कि वे निर्धारित समयावधि में अपना जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन अवश्य कराएं, ताकि पेंशन भुगतान में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना कोषागार की प्राथमिकता है। इस दिशा में भविष्य में भी आवश्यकतानुसार प्रयास जारी रखे जाएंगे।