
पारदर्शी विकास न्यूज़, वाराणसी। भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर नमामि गंगे की ओर से श्री काशी विश्वनाथ धाम में राष्ट्रीय एकता और स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं और नागरिकों ने जगद्गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के सम्मुख राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया। हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच सभी को राष्ट्रीय एकता एवं स्वच्छता के संस्कारों को जीवन में अपनाने की शपथ दिलाई गई।नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि भगवान शिव और श्री काशी विश्वनाथ धाम राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं। भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंग देश को भौगोलिक और सांस्कृतिक रूप से एक सूत्र में जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वनाथ धाम से सरदार वल्लभभाई पटेल को स्मरण करते हुए राष्ट्र की एकता, सांस्कृतिक सामंजस्य और भाईचारे का संदेश दिया गया है।कार्यक्रम में राजेश शुक्ला के साथ जयदेव, प्रणय, सौविक, योगेश, सुहासिनी, शकुंतला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।