news-details

काशी विश्वनाथ धाम में स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का संदेश

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में गुरुवार को नमामि गंगे की ओर से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान धाम में पहुंचे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सिंगल यूज पॉलिथीन के नुकसान बताए गए और कपड़े से बने झोले वितरित कर पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने की अपील की गई।नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर धाम परिसर में स्वच्छता का संदेश दिया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। सिंगल यूज पॉलिथीन का इस्तेमाल छोड़कर लोग पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। गंगा और उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ रखने के लिए जनसहयोग आवश्यक है। श्रद्धालुओं ने कपड़े के झोलों के वितरण की पहल का स्वागत किया और इसे पर्यावरण हित में उपयोगी कदम बताया।कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर राजेश शुक्ला, गजानन, आशीष, शरद, स्वाति, प्रभाकर सहित नमामि गंगे के स्वयंसेवक मौजूद रहे।