कुशीनगर पहुंचे कामेश्वर सिंह
पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कुशीनगर के नवनियुक्त जिला प्रभारी कामेश्वर सिंह के शुक्रवार को प्रथम बार कुशीनगर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने हेतिमपुर टोल प्लाजा पर जोरदार स्वागत किया। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। ढोल-नगाड़ों के बीच फूल-मालाओं से जिला प्रभारी का स्वागत किया गया।इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कामेश्वर सिंह ने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत से संगठन को मजबूती मिलती है।ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने कहा कि जिला प्रभारी के प्रथम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह था। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, मंडल अध्यक्ष राजेश राव, पूर्व मंडल अध्यक्ष बिनोद गुप्ता, ग्राम प्रधान डिम्पल पांडेय, अभिनाश पांडेय, बिनोद सिंह और मोनू राव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।