
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। काशी हाट लाइफस्टाइल एंड फैशन अटायर के आयोजन को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। आयोजिका श्वेता अग्रवाल एवं पूजा खेमका ने बताया कि 22 सितंबर को महमूरगंज स्थित शुभम लॉन बैंक्विट हॉल में लाइफस्टाइल एवं फैशन मेले का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे मुख्य अतिथि एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह तथा प्रिंस जायसवाल और पूजा जायसवाल की मौजूदगी में होगा।आयोजिकाओं के अनुसार मेले में कुल 65 स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें वाराणसी के अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों तथा प्रयागराज, कोलकाता, भदोही, गाजीपुर, कानपुर, लखनऊ और आजमगढ़ के स्टॉल शामिल होंगे। मेले में आर्टिफिशियल ज्वेलरी, बनारसी साड़ी, खिलौने, कालीन समेत लाइफस्टाइल और फैशन से जुड़े विभिन्न उत्पाद उपलब्ध रहेंगे।पत्रकार वार्ता में निधि केडिया, निहारिका तोदी, सोनाली जैन, सीमा अग्रवाल और रजनी अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।