
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। मेदांता हास्पिटल, लखनऊ एवं सेवर्स ऑफ लाइफ (रक्तदान संस्था) के सहयोग से सोमवार को कान्हा सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल, गायत्री नगर, लोहिया पुल, बांदा में निःशुल्क कैंसर परामर्श एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 60 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में मेदांता हास्पिटल के कैंसर रोग विशेषज्ञ (आन्कोलाजिस्ट) एवं एसोसिएट कंसल्टेंट डा. निलेश अग्रवाल ने कैंसर से संबंधित समस्याओं पर निःशुल्क परामर्श दिया।