news-details

कोरांव में बसपा का कैडर कैंप, संगठन मजबूती पर जोर

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी की ओर से कोरांव में सेक्टर-बूथ समीक्षा बैठक और कैडर कैंप आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य मंडल प्रभारी राजू गौतम मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति की समीक्षा करने के बाद संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।राजू गौतम ने बसपा की नीतियों और पूर्व की सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, रोजगार, सुरक्षा और सम्मान की बात करती है। उन्होंने भाजपा और सपा पर भी निशाना साधा। पूर्व कैबिनेट मंत्री इन्द्रजीत सरोज पर उन्होंने पार्टी के मिशन और मूवमेंट से विश्वासघात करने का आरोप लगाया और कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में उनके खिलाफ प्रचार करने की अपील की।राजू गौतम ने भाजपा सरकार पर युवाओं और रोजगार के मुद्दे को लेकर भी सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने मायावती के चार कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख किया।कैडर कैंप की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष टीएन जैसल ने की। वरिष्ठ बसपा नेता ज्ञान सिंह, राज कुमार प्रजापति, राजेश तिवारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।