
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। कुरारा थाना पुलिस ने वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जानकारी के अनुसार, कस्बा कुरारा निवासी अविनाश सिंह पुत्र अमर सिंह को उपनिरीक्षक किशन सिंह ने पुलिस टीम के साथ उसके घर के पास से गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया।