
पारदर्शी विकास न्यूज़ भरुआ सुमेरपुर।
चचेरे भाई की शादी में शामिल होने आए एक युवक को हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक करीब 20 मीटर दूर जा गिरा। उसे तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। घटना के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई।