news-details

कंपोजिट विद्यालय में पॉक्सो एक्ट के प्रति किया जागरूक

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। भादर प्रथम स्थित कंपोजिट विद्यालय में बुधवार को पॉक्सो एक्ट जागरूकता अभियान के तहत गोष्ठी, गायन और नृत्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें छात्र-छात्राओं को बाल सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। नोडल शिक्षक देवांशु सिंह ने बच्चों को महिला हेल्पलाइन सेवाओं और पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों की जानकारी दी। कार्यक्रम के बाद दोपहर दो बजे से विशेष कक्षा का भी संचालन किया गया। अभियान से पहले इंचार्ज प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अवनीश वर्मा को अभियान का नोडल शिक्षक नियुक्त किया गया है।इस दौरान जिला समन्वयक प्रशिक्षण गोविंद शुक्ल ने विद्यालय और ब्लॉक संसाधन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने शैक्षिक गतिविधियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने बच्चों को सुरक्षा संबंधी जानकारी देने और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। इस अवसर पर विजय प्रताप यादव, संध्या गुप्ता, गणेश प्रसाद शर्मा, लालती देवी, कौशलेंद्र सिंह, स्नेहा शुक्ल, प्रतिभा ओझा, शिवकरन गुप्ता, रिपु मौर्य, सीता, निर्मला और बलवीर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।