
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। न्याय पंचायत गैरिकपुर की संकुल बैठक मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय हारीपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सहायक अध्यापिका विद्या सिंह ने की। नोडल शिक्षक राजकुमार ने शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए विद्यालयों में जरूरी प्रक्रियाएं समय से पूरी करने पर जोर दिया।उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों से यथाशीघ्र एमसी का नया खाता खुलवाने को कहा, ताकि विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में विद्यालय के समग्र विकास के लिए शासन से मिलने वाली धनराशि भेजी जा सके। बैठक में शिक्षकों ने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए विद्यालयों में नवाचारों का प्रयोग करने और शिक्षण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया।प्रधानाध्यापक विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग कक्षा एक से आठ तक की प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षा के संचालन एवं प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विभाग का उद्देश्य 6 से 14 वर्ष के बच्चों को मुफ्त, अनिवार्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।बैठक का संचालन शिक्षण संकुल प्रदीप कुमार यादव ने किया। इस दौरान सहायक अध्यापिका किरन कुमारी, हेमचंद पांडेय, राकेश प्रजापति, अश्विनी वर्मा, सर्वेश कृष्ण यादव, नूरुल निशा, ज्योति शुक्ला, सुमन, ललित कुमार और नरसिंह बहादुर यादव सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।