news-details

कानपुर दौरे पर रहेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी 7 से 9 जून तक कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, झांसी, ललितपुर और औरैया में संगठनात्मक बैठकों के साथ जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। साथ ही विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि 7 जून को कानपुर आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के बड़े भाई स्वर्गीय रामपाल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद कानपुर देहात में प्रबुद्धजनों, पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। वहीं जालौन में कार्यकर्ता परिचय बैठक, विशिष्टजनों से संवाद तथा विधायक खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित विधानसभा प्रीमियर लीग के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे।8 जून को पंकज चौधरी झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई पार्क पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद पौधरोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लेने के साथ पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों के साथ बैठक करेंगे। बाद में ललितपुर पहुंचकर संगठनात्मक और जनसंपर्क कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।9 जून को ललितपुर में दर्शन, स्वच्छता और वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद जिला कार्यालय में पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके पश्चात औरैया में संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे। कार्यक्रम के अंत में कानपुर में पद्मश्री डॉ. अशोक साहू के आवास पर शिष्टाचार भेंट कर लखनऊ के लिए रवाना होंगे।अनूप अवस्थी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का यह दौरा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।