news-details

कानपुर दौरे पर पीएम दे सकते हैं बड़ी सौगात

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जून के अंतिम या जुलाई के पहले सप्ताह में संभावित कानपुर दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उम्मीद है कि इस दौरान प्रधानमंत्री एलीवेटेड रेलवे ट्रैक, मेट्रो, एक्सप्रेस-वे समेत कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ कर सकते हैं। संभावित जनसभा स्थल के लिए पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल और उन्नाव एसपी जयप्रकाश सिंह ने लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बदरका मोड़ से जाजमऊ के बीच कई स्थानों का निरीक्षण किया। बारिश की संभावना को देखते हुए डूब क्षेत्र वाले इलाकों पर भी मंथन किया जा रहा है।वहीं निराला नगर रेलवे मैदान को भी विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। नगर निगम ने मैदान और आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। अतिक्रमण हटाने और पार्किंग व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।प्रशासन का फोकस प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने और शहर में यातायात व सुरक्षा व्यवस्था बेहतर रखने पर है।