
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। जीआरपी ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 80 लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 74 किलो 230 ग्राम गांजा बरामद किया।जानकारी के अनुसार आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर ट्रेन के माध्यम से मथुरा और अलीगढ़ ले जाने की फिराक में थे, जहां से इसकी सप्लाई अलग-अलग स्थानों पर की जानी थी। पुलिस के मुताबिक कुछ माल कानपुर में भी खपाया जाना था।जीआरपी प्रभारी निरीक्षक के अनुसार यह कार्रवाई बुधवार सुबह सर्कुलेटिंग एरिया के पास चेकिंग के दौरान की गई। संदिग्ध अवस्था में मिले दोनों युवकों के बैग की तलाशी में भारी मात्रा में गांजा मिला।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रेम कुमार (मथुरा) और सुभाष (अलीगढ़) के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 21 से 22 वर्ष बताई जा रही है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है और आगे की पूछताछ जारी है।