news-details

कानपुर में UPCA का स्पीड हंट ट्रायल शुरू

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) का दो दिवसीय 'स्पीड हंट' ट्रायल बुधवार से कमला क्लब में शुरू हो गया। ट्रायल में 12 जिलों के 1700 से अधिक युवा तेज गेंदबाज हिस्सा ले रहे हैं। इस अभियान के तहत प्रदेशभर से 35 प्रतिभाशाली फास्ट बॉलर्स का चयन किया जाएगा।चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए खिलाड़ियों की गेंदबाजी की रफ्तार रडार गन से मापी जा रही है, जबकि गेंदबाजी एक्शन और प्रदर्शन का मूल्यांकन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से किया जा रहा है।कानपुर केंद्र पर कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, फतेहपुर, झांसी, जालौन, बांदा, महोबा, हमीरपुर, रायबरेली, औरैया और ललितपुर के खिलाड़ी ट्रायल दे रहे हैं। अधिक संख्या को देखते हुए चयन प्रक्रिया दो दिन और दो-दो स्लॉट में आयोजित की जा रही है।यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर ने बताया कि प्रदेश के सात केंद्रों पर आयोजित ट्रायल के बाद चयनित 35 खिलाड़ियों को विशेषज्ञों की निगरानी में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे भविष्य में उत्तर प्रदेश और भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर सकें।