news-details

कानपुर में रेप पीड़िता MSC छात्रा ने वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा, आरोपी कॉन्स्टेबल को जमानत मिलने के बाद बढ़ा डर

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर में रेप पीड़िता एक MSC छात्रा ने वीडियो जारी कर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। छात्रा का कहना है कि उसने यूपी पुलिस में ट्रेनिंग कर रहे एक कॉन्स्टेबल के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन अब आरोपी को जमानत मिल चुकी है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी प्रभावशाली है और पुलिस विभाग से जुड़ा होने के कारण उसे अपनी सुरक्षा को लेकर डर महसूस हो रहा है।छात्रा ने बताया कि वह आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आती है और SC समाज से है। उसने पुलिस अधिकारियों से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, दोनों की मुलाकात जनवरी 2026 में हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर नजदीकियां बढ़ाईं और बाद में दुष्कर्म व धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने 14 अप्रैल को एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था, जिसे बाद में जमानत मिल गई।