news-details

कानपुर में 186 फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। जनगणना-2027 के दूसरे चरण ‘जनसंख्या गणना’ को लेकर कानपुर नगर में फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार से शुरू हो गया। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया और प्रशिक्षण ले रहे फील्ड ट्रेनरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जनपद में जनसंख्या गणना का कार्य व्यवस्थित और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संपन्न कराने के लिए कुल 186 फील्ड ट्रेनरों को छह मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार और कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए दो चरण निर्धारित किए गए हैं। पहला चरण 7, 8 और 9 अक्टूबर 2026 को तथा दूसरा चरण 12, 13 और 14 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगा। प्रत्येक बैच में करीब 40 फील्ड ट्रेनर शामिल हो रहे हैं।प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनरों को जनसंख्या गणना से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, प्रपत्रों और कार्यप्रणाली की जानकारी दी जा रही है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि फील्ड स्तर पर गणना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी या भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि सभी फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण को गंभीरता से लें, क्योंकि प्रशिक्षण के बाद उन्हें फील्ड में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभानी हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान किसी भी प्रक्रिया या प्रपत्र को लेकर कोई शंका हो तो उसे बिना झिझक मास्टर ट्रेनरों से पूछकर दूर करें।डीएम ने सभी ट्रेनरों को जनगणना से जुड़ी प्रक्रियाओं और फॉर्म को अच्छी तरह समझने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि फील्ड में कार्य करते समय नियमों और निर्धारित प्रक्रिया का पूरी तरह पालन किया जाए, ताकि जनसंख्या गणना का कार्य सही, व्यवस्थित और त्रुटिरहित तरीके से पूरा कराया जा सके।