news-details

कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे पर चर्चा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा। निवर्तमान सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के कार्यालय की ओर से जारी जानकारी में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार द्वारा कानपुर-कबरई एनएच-34 ग्रीनफील्ड हाईवे परियोजना को ₹7,145.14 करोड़ की अंतिम मंजूरी मिलने के पीछे उनके दस वर्षों के लगातार प्रयास और लोकसभा में उठाए गए मुद्दों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।जारी जानकारी के अनुसार, सांसद ने वर्ष 2017, 2018, 2019 और 2021 के दौरान लोकसभा में सुमेरपुर एवं एनएच-34 पर लगातार हो रहे सड़क हादसों का मुद्दा उठाया था। साथ ही थानों और अस्पतालों से दुर्घटनाओं के आंकड़े जुटाकर केंद्र सरकार का ध्यान इस मार्ग की गंभीर स्थिति की ओर आकर्षित किया था।दावे के अनुसार, वर्ष 2025 में परियोजना को मंत्रालय स्तर पर सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद अंतिम कैबिनेट मंजूरी के लिए भी लगातार पैरवी की गई, जिसके परिणामस्वरूप अब इस परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल गई है।निवर्तमान सांसद ने इसे बुंदेलखंड के विकास, सड़क सुरक्षा और क्षेत्र की आर्थिक प्रगति के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए वे संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं।