news-details

कानपुर की सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी AIMIM

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने कानपुर की सात विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की है। नगर अध्यक्ष दिलदार गाजी ने बताया कि गोविंद नगर, सीसामऊ, आर्य नगर, किदवई नगर, कानपुर छावनी, महाराजपुर और घाटमपुर सीटों पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। साथ ही संभावित प्रत्याशियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 20 सितंबर को बाबूपुरवा में जनसभा की थी। इसके बाद हुई समीक्षा बैठक में सात सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी का निर्णय लिया गया। पार्टी नेताओं के अनुसार, गठबंधन होने की स्थिति में सीटों को लेकर अंतिम फैसला नेतृत्व के निर्देश पर किया जाएगा। नगर यूथ अध्यक्ष उमर मारूफ ने कहा कि चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और स्थानीय मुद्दों को जनता के बीच उठाने पर जोर दिया जाएगा। पार्टी नेता सय्याद सलमान ने कहा कि कानपुर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी। प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम निर्णय पार्टी का अधिकृत नेतृत्व करेगा।