news-details

कानपुर के घाटमपुर सीएचसी में नवजात चोरी की कोशिश, संदिग्ध महिला हिरासत में

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर के घाटमपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में रविवार देर रात एक नवजात को चोरी करने की कोशिश का मामला सामने आया। एक महिला, जो खुद को नर्स बता रही थी, जच्चा-बच्चा वार्ड से नवजात को लेकर बाहर निकलने लगी, लेकिन परिजनों की सतर्कता से उसकी हरकत पकड़ में आ गई और उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।जानकारी के अनुसार, बम्हौरी गांव निवासी अवनीश की पत्नी ने सीएचसी में बच्चे को जन्म दिया था। परिवार वार्ड में मौजूद था, तभी एक संदिग्ध महिला काफी देर से अस्पताल परिसर में घूमती नजर आई। रात करीब साढ़े नौ बजे वह वार्ड में पहुंची और मौका पाकर नवजात को गोद में उठाकर बाहर निकलने लगी।इसी दौरान परिजनों ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया। अस्पताल स्टाफ भी तुरंत सक्रिय हो गया और गेट बंद कर महिला को परिसर के भीतर ही रोक लिया गया। बाद में नवजात को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया।घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें महिला बच्चे को लेकर भागते हुए दिखाई दे रही है। पूछताछ में महिला ने अपना नाम और पता बदल-बदलकर बताया, जिससे वह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करती रही। सूचना पर पहुंची घाटमपुर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।