
PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर के होनहार छात्र आदित्य दुबे ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-PG) 2026 में अखिल भारतीय स्तर पर 141वीं रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और संस्थानों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है।आदित्य दुबे ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सर पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर, कानपुर से प्राप्त की, जबकि उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान (ऑनर्स) में स्नातक की डिग्री हासिल की है। पढ़ाई के साथ-साथ वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर की वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भी लगातार भाग लेते रहे हैं।मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) सर्किट में भी आदित्य की सक्रिय भागीदारी रही है। उन्होंने देशभर में आयोजित 150 से अधिक MUN सम्मेलनों में विभिन्न भूमिकाएं निभाईं, जिनमें IIT गुवाहाटी, AIIMS नई दिल्ली और दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के कार्यक्रम शामिल हैं।लाखों अभ्यर्थियों के बीच इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर आदित्य ने अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया है। उनकी इस सफलता से परिवार, शिक्षकों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।आदित्य अब भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) में प्रवेश लेकर पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में अपने करियर को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।